जोधपुर। सरदारपुरा 11वीं सी रोड पर संत शिरोमणि भाऊ रामचंद्र मार्ग स्थित बाबा रामापीर मंदिर में ब्र्रह्मलीन भाऊ रामचंद्र की पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर महंत भाऊ कन्हैयालाल, पंडित नरेन्द्र व संजय शर्मा के सान्निध्य में सत्यनारायण भगवान की कथा की गई व ब्राह्मणों का भोजन आयोजित किया गया। भाऊ की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया गया। आरती के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया।
source https://krantibhaskar.com/reverence-celebrated-bhau-ramchan/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें