जोधपुर। जिले के फलोदी उपखण्ड के जाम्भा गांव स्थित जम्भसरोवर धाम मंदिर में शनिवार को एक निवाला व्हॉट्सअप ग्रुप द्वारा मंदिर परिसर में श्रदालुआें को 11 सौ फलदार पौधों का वितरण किया गया।
इस मौके पर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए शिक्षक नेता रामनारायण गोदारा खारा ने कहा कि पर्यावरण के प्रति प्रत्येक मानव की जिम्मेदारी है कि वह इस मौसम में पौधे लगाकर धरती मां का श्रृंगार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। वहीं कार्यक्रम में पुखराज पूनिया ने कहा कि पौधे वितरण की अनूठी मुहिम समाज के युवाआें को पर्यावरण सरंक्षण के प्रति जागरूक करती है। समूह के एडमिन रामदेव साजनाणी ने बताया कि हमारा प्रयास रहता है कि जम्भसरोवर धाम में आने वाले भक्तों के मन में जो वृन्दावन के वनों को देखने की चाह है वह चाह प्रसाद रूपी पौधे ग्रहण करके पूर्ण हो सके। इंजीनियर अशोक विश्नोई ने कहा कि समूह धार्मिक मेलो, सार्वजनिक स्थलों व आसपास के गांवों के युवाआें को पर्यावरण के प्रति जागरूक कर भारत भूमि को हरा-भरा कर खेजड़ली बलिदान को श्रद्धांजलि दे सके। भारतीय सैनिक हजारीराम पूनिया ने मानव जीवन में पौधों की उपयोगिता से श्रद्धालुओं को रूबरू कराया। उन्होंने कहा कि समूह द्वारा जम्भसरोवर धाम में यह अद्वितिय कार्यक्रम है जो युवाआें के सहयोग से पूर्ण हो रहा है। समूह संचालिका राजेश्वरी बिश्नोई ने श्रद्धालुआें को पर्यावरण सरंक्षण के लिए सतत कार्य कर रहे युवाआें का आभार प्रकट किया एवं मातृशक्ति को इस मुहिम में जुडऩे की अपील की। इस कार्यक्रम में हेतराम करीर,मांगीलाल, रामजीवन गोदारा, शोभा बिश्नोई, पुखराज फोजी, शेखर, बाबूलाल, अनिल धारणिया, अक्की बारासण, शिवप्रताप, सोहन खिलेरी, बुधराम मांजु, विकास ढाका, मनीष सजनाणी, डाक्टर अशोक सुनील भादू सहित अन्य ने भाग लिया।
source https://krantibhaskar.com/11-hundred-fruitful-plants-in-madha-mela/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें