जोधपुर। देश को मजबूत एवं सुरक्षित बनाने के लिए बच्चों का स्वस्थ व तन्दुरूस्त होना आवश्यक हैं स्वस्थ बच्चे ही देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगें। साथ ही स्वच्छता का सीधा संबध स्वास्थ्य से है। ये उद्गार आज केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो जोधपुर द्वारा पोकरण में आयोजित मुख्य जनचेतना पुरस्कार समापन समारोह को सम्बोधित करते जैसलमेर जिले की जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने मुख्य अतिथि पद से कही।
मेघवाल ने जनचेतना कार्यक्रमो के तहत बच्चों और महिलाओं को कुपोषण से बचाने के तरीकों पर चर्चा की और संतुलित आहार की जरूरत बताई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति सांकड़ा के प्रधान वहीददूला मेहर ने करते हुए कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजना-महात्मा गांधी की 150वी जयंती, स्वच्छ भारत अभियान, फि ट इंडिया, राष्ट्रीय पोषण मिशन, साक्षरता बेटी बचाओं बेटी पढाओं इत्यादि पर संक्षिप्त जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि पंचायत समिति साकंड़ा के विकास अधिकारी नारायण सुथार थे। कार्यक्रम के दौरान जैसलमेर जिले के जिला युवा समन्वयक उमेश आचार्य ने स्वच्छता एवं स्वास्थ्य पर प्रभावी जानकारी देने के साथ जननी सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन, साक्षरता, फि ट इंडिया स्वच्छता के तहत आमजन, महिलाओं, युवाओं को स्वच्छता की मुहिम को जन-आंदोलन व स्वच्छता को आपनी आदत में डालते की बात कही।
इस अवसर पर क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो जोधपुर के केआर सोनी ने दो दिवसीय जन-चेतना कार्यक्रम के पूर्व प्रचार एवं मुख्य कार्यक््रम के बारे में जानकारी दी। साथ ही महात्मा गांधी की 150वी जयंती, स्वच्छ भारत अभियान, फि ट इंडिया, राष्ट्रीय पोषण मिशन, साक्षरता इत्यादि पर सक्षिप्त आमजन को सम्बोधित किया। इसी क्रम में विभाग द्वारा मौखिक पश्नोत्तरी, पौष्ट्रिक आहार, पुश फि ट बालिका साइकिल दौड़ व पीएस सांकड़ा स्पोर्ट्स क्लब नवगठित कर विभाग द्वारा स्पोटर्स सामग्री मुख्य कार्यक्रम के दौरान वितरण की गई और विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
source https://krantibhaskar.com/mahatma-gandhi-ki-150th-jayant/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें