रविवार, 15 सितंबर 2019

मंडोर उद्यान में चलाया स्वच्छता कार्यक्रम

मंडोर उद्यान में चलाया स्वच्छता कार्यक्रम

जोधपुर। जूनियर चैंबर इंटरनेशनल (जेसीआई ) क्लब सनसिटी जोधपुर शाखा एवं मंडोर युवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मंडोर उद्यान में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत मंडोर उद्यान में अजीत पोल व मंडोर नागादड़ी कि कुंड की साफ सफाई की गई। कार्यक्रम में डायरेक्टर जूनियर चैंबर इंटरनेशनल रोहित टाक, सह डायरेक्टर रहितेश श्रीवास्तव, अध्यक्ष जितेंद्र प्रजापत व सचिव जूही वर्मा, मंडोर युवा संस्थान टीम से सम्पतसिंह भाटी, कुलदीप गहलोत, पुखराज और अन्य सभी सदस्य उपस्थित थे।



source https://krantibhaskar.com/run-in-the-park/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें