रविवार, 15 सितंबर 2019

शिविर में 101 यूनिट रक्तदान

शिविर में 101 यूनिट रक्तदान

जोधपुर। नारी शक्ति समूह एवं जोधपुर ब्लड डोनर्स के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 101 यूनिट रक्तदान हुआ जो मथुरादास माथुर ब्लड बैंक सहायतार्थ दिया गया।

शिविर का राजकुमार भंडारी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में शहर विधायक मनीषा पंवार, भाजपा नेता राजेंद्र गहलोत, गणपतसिंह चौहान, कुड़ी सरपंच देवीसिंह सिसोदिया आदि ने रक्तदाताओ की हौसला अफज़ाई की। नारी शक्ति समूह की रावणा मंजू भाटी ने बताया कि कई मेडिकल कारणों की वजह से रक्त चढ़ाने की आवश्यकता अधिकतर महिलाओ को ही पड़ती है। इसी सोच को ध्यान में रखकर महिलाओ द्वारा ही महिलाओ के लिए के मूल विचार पर इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर संयोजक जोधपुर ब्लड डोनर्स के दीपक पुरोहित एवं नरेन्द्र राठौड़ ने बताया कि अंत में नारी शक्ति समूह की कार्यकारिणी और सभी रक्तदाताओ व मथुरादास माथुर की मेडिकल टीम, कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया गया।



source https://krantibhaskar.com/camp-in-101-unit-blood-donation/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें