जोधपुर। उम्मेद क्लब की 87वीं वार्षिक साधारण सभा उम्मेद क्लब प्रांगण में अध्यक्ष अनिल भंसाली की अध्यक्षता में आयोजित की गई। वर्तमान कार्यकारिणी की अंतिम आम सभा में अध्यक्ष भंसाली ने कार्यकारिणी की आेर से किए गए विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए भविष्य की योजनाआें की रूपरेखा प्रस्तुत की।
क्लब सचिव विनय कवाड ने आमसभा में अब तक किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने क्लब के स्वागत कक्ष, कैफे उम्मेद, आेपन बार, पार्टी क्षेत्र, स्विमिंग पूल की तकनीकी खामियों को दूर करने, आइसक्रीम पार्लर, सचिवालय का रिनोवेशन, सॉफ्टवेयर अपडेट, मोबाइल एप्प, ऑनलाइन पैमेंट तथा आेल्ड विंग कमरों का रिनोवेशन सहित अब तक किए गए सभी कार्यों के बारे में बताया। साथ ही क्लब की ज्वलंत समस्या सीवरेज पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि क्लब अब इस समस्या से निजात पा चुका है। बैठक में बजट पर चर्चा करते हुए कार्यवाही मिनटस व सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मिति से पारित किया गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष मोतीचंद जैन ने क्लब में सोलर ऊर्जा का प्लांट लगाने का प्रस्ताव रखा। इसी दौरान क्लब के अन्य सदस्य आम सभा को आगे नहीं चलने देने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे तब क्लब अध्यक्ष भंसाली ने आमसभा को एडजर्न सैनाडाइज किया। इस अवसर पर द्वितिय उपाध्यक्ष अशोक महेश्वरी, कोषाध्यक्ष मोतीचन्द जैन, कार्यकारिणी सदस्य पृथ्वीसिंह भाटी, डॉ. अरूण वैश्य, शांतिलाल परिहार, राहुल भंडारी, रमेश गांधी व महेन्द्र के. पुरोहित सहित अनेक गणमान्य उपस्थित थे। संचालन कार्यकारिणी सदस्य रवि जैन ने किया।
source https://krantibhaskar.com/development-work-counted-future-yo/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें