जोधपुर। कोणार्क कोर आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से बुधवार को कोणार्क ऑडिटोरियम जोधपुर में 53वें आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन दिवस समारोह के अवसर पर वीर नारियों का सम्मान किया गया। इसके साथ ही जोधपुर और पाली जिलों के शहीदों को याद करने के लिए एक समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर सेना ने वीर नारियों की समस्याआें का समाधान भी किया और राज्य और केंद्र सरकार से मिलने वाले उनके अधिकारों और लाभों के बारे में उन्हें जागरूक किया।
कोणार्क आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन की जोनल अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी श्रीनिवास ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की। जिला सैनिक कल्याण केंद्र, राष्ट्रीयकृत बैंकों, एक्स सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम, आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी, आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट सेल के विभिन्न कियोस्क वीर नारियों की समस्या का समाधान करने और उन्हें उनके अधिकारों और लाभों के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए स्थापित किए गए थे। इसके अलावा एक मेडिकल शिविर भी आयोजित किया गया जिसमें मेडिकल जांच और उनकी स्वास्थ्य समस्याआें को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निवारण किया गया। इसमें 52 वीर नारियों ने भाग लिया। वीर नारियों को उनके अधिकारों और केंद्र व राजस्थान सरकार और भारतीय सेना द्वारा प्रदान किए गए लाभों पर बातचीत के माध्यम से शिक्षित किया गया। समारोह में सभी वीर नारियों को जोनल अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी श्रीनिवास द्वारा सम्मानित किया गया तथा शहीदों की वीरता और बलिदान को भी याद किया। समारोह में जोधपुर सैन्य स्टेशन के सेवारत अधिकारियों, जूनियर कमीशन ऑफिसर और सैनिकों की पत्नियों ने भाग लिया।
source https://krantibhaskar.com/martyrs-to-do-yad-veer-nar/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें