गुरुवार, 22 अगस्त 2019

पति की दीर्घायु के लिए रखा उब छठ का व्रत

पति की दीर्घायु के लिए रखा उब छठ का व्रत

जोधपुर। सुहागिन महिलाआें ने पति की लंबी आयु के लिए तथा कुंआरी लड़कियों ने अच्छे पति की कामना के लिए कृष्ण पक्ष की षष्टी तिथि पर बुधवार को उब छठ का व्रत रखा। यह व्रत रात को चंद्रोदय के बाद खोला गया। आज भगवान कृष्ण के भ्राता बलराम का जन्मदिन भी था इसलिए शाम ढलने के बाद व्रत रखने वाली महिलाओं और कुंआरी लड़कियों ने मंदिरों में ठाकुरजी के दर्शन के साथ परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।

उब छठ को चंदन षष्टी, चन्ना छठ और चांद छठ के नाम से भी जाना जाता है। बुधवार को सुहागिन महिलाआें ने पूरे दिन उपवास रखा। सुबह उठकर उन्होंने व्रत का संकल्प लिया। इसके बाद आज पूरे दिन निराहर रही। उब छठ का व्रत रखने वाली महिलाओं और कुंवारी कन्याओं ने सूर्यास्त के बाद से चंद्रोदय तक खड़े रहकर पौराणिक कथाएं सुनी। शाम को दुबारा नहाकर, नए कपड़े पहन मंदिरों में भजन-कीर्तन किया और चंदन का टीका लगाया। इस दिन लोगों ने लक्ष्मीजी और और गणेशजी की पूजा भी की। साथ ही मंदिरों में ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा अर्चना की गई। शहर के कटला बाजार स्थित कुंजबिहारी मंदिर, जूनी मंडी स्थित गंगश्यामजी मंदिर व बालकिशन मंदिर, अचलनाथ मंदिर, चांदपोल स्थित रामेश्वर मंदिर, राज रणछोड़ मंदिर में ठाकुरजी की आकर्षक झांकियां सजाई गई। चांद दिखने पर चांद को अघ्र्य देकर एक ही जगह खड़े होकर परिक्रमा की गई। इसके बाद व्रत खोला।

 



source https://krantibhaskar.com/fast-after-moonrise/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें