गुरुवार, 22 अगस्त 2019

जोधपुर की शीतल ने इंटरनेशनल स्पीड स्केटिंग में रचा इतिहास

जोधपुर की शीतल ने इंटरनेशनल स्पीड स्केटिंग में रचा इतिहास

जोधपुर। इण्डोनेशिया में आयोजित डी 3 इंटरनेशनल स्पीड स्केटिंग चैम्पियनशिप में जोधपुर के लक्की बाल निकेतन स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा शीतल गर्ग ने 500 व 1000 मीटर की रेस में दो गोल्ड मेडल, बेस्ट टाईमर इन गल्र्स में एक गोल्ड व रिले रेस में एक सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में जोधपुर के ध्रुव ने एक गोल्ड मेडल बैस्ट टाईम में और दो सिल्वर मेडल, क्रिश भाटी ने 300 मीटर में सिल्वर मेडल और दिव्यांशु शर्मा ने दो सिल्वर मेडल जीत कर जोधपुर व प्रदेश का नाम रोशन किया। जोधपुर आने पर आज महापौर घनश्याम ओझा ने इन खिलाडिय़ों का माल्यार्पण और जीते हुए मेडल पहनाकर हौसला अफजाई की।

रॉक एण्ड रोल एकेडमी कोच अखिलेश मोहनोत ने बताया कि शीतल गर्ग ने उनसे कोचिंग ली थी। करीब 8 साल से शीतल प्रतिदिन चार घंटे स्केटिंग का अभ्यास करती है। बिजनेसमैन और सर्राफा एसोसिएशन के पूर्व सचिव कमल सर्राफ और माता पारूल गर्ग की बेटी शीतल गर्ग इससे पूर्व भी पाण्डीचेर में आयोजित ओपन स्केटिंग चैम्पियनशिप और स्टेट तथा नेशनल प्रतियोगिताओं में अब तक 30 गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी है। शीतल जहां पढ़ाई में तो अव्वल है ही इसके साथ अदनेश्वर आश्रम के वर्तमान गादिपति शांतेश्वर महाराज के सानिध्य में गीता का पाठ भी कंठस्थ कर चुकी है। शीतल भुआ से प्रेरणा से लेकर ढाई तीन साल की सर्राफ परिवार की पोती चहक गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुकी है। सम्मान समारोह में महापौर घनश्याम ओझा, उपमहापौर देवेन्द्र सालेचा, शिव सेना के नेता अनिल कोठारी, उद्योगपति अनिल अग्रवाल, डॉ. नगेन्द्र शर्मा ने भी इस बच्ची का माल्यार्पण कर हौंसला अफजाई की।

 



source https://krantibhaskar.com/jodhpur-ki-cool-ne-internet/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें