गुरुवार, 22 अगस्त 2019

शिविर में 140 मरीजों की नि:शुल्क जांच

शिविर में 140 मरीजों की नि:शुल्क जांच

जोधपुर। फतेहसागर स्थित सद्गुरु कबीर आश्रम परिसर पर आश्रम के महन्त प्रहलाददास महाराज के सान्निध्य में जिला अंधता निवारण समिति और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में लॉयन्स क्लब जोधपुर वेस्ट, लॉयन्स क्लब जोधपुर शकुन्तला की और से आंखों का नि:शुल्क लैन्स प्रत्यारोपण शिविर लगाया गया।

लॉयन्स क्लब जोधपुर वेस्ट के सचिव मोहन रत्नेश जैन ने बताया कि कार्यक्रम के संयोजक लायन कैलाश राठी थे। यह आयोजन लॉयन्स क्लब जोधपुर शकुन्तला की सचिव दीपिका सोनी के 38वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. एससी सिंघवी ने करीबन 140 मरीजों को नि:शुल्क परामर्श और मुफ्त दवाइयां दी जिसमं 25 मरीज लैस प्रत्यारोपण के लिए चयनित हुए। इस अवसर पर कमांडेट महेन्द्रसिंह सवेदान, लॉयन्स क्लब जोधपुर शकुन्तला के अध्यक्ष रामनारायण चौहान, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र चौहान, कोषाध्यक्ष कमलेश सांखला, लॉयन्स क्लब जोधपुर वेस्ट के अध्यक्ष आरएस परिहार, आश्रम के उत्तराधिकारी सन्त राजेन्द्रदास महाराज, नीलम सोनी सहित अनेक सदस्य उपस्थित हुए।

 



source https://krantibhaskar.com/140-patients-in-camp-nishul/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें