जोधपुर। आगामी दिनों में होने वाले छात्रसंघ चुनाव में छात्राओं द्वारा चुना जाने वाला प्रत्याशी कैसा हो, वे छात्राओं और महाविद्यालय के लिए क्या करेंगी कुछ एेसी ही बातों का समावेश लिए छात्र संसद का आयोजन बुधवार को कमला नेहरू महिला महाविद्यालय के खुले प्रागंण में किया गया।
प्रवक्ता गौतमचंद गांधी ने बताया कि निदेशक प्रो. कैलाश कौशल की अध्यक्षता और उनके प्रयासों से इस तरह का आयोजन किया गया। इस संसद में केएन कॉलेज संस्थान से संभावित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को मंच पर बिठाया गया। मौजूद छात्राओं ने इन प्रत्याशियों से कॉलेज व अध्ययनरत छात्राआें की समस्याआें के समाधान संबंधी प्रश्नों की झड़ी लगा दी। ये प्रश्न दलगत राजनीति से परे थे। छात्राओं को सिर्फ विश्वविद्यालय या महाविद्यालय से संबंधित ही प्रश्न पूछने का अधिकार था। प्रो. कैलाश कौशल ने बताया कि संभावित प्रत्याशियों ने इन छात्राआें को सवालों के जवाब दिए। इसके साथ ही यहां पौधारोपण भी किया गया।
source https://krantibhaskar.com/kn-college-in-student-parliament/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें