गुरुवार, 22 अगस्त 2019

बच्चों ने कागजों से बनाई विभिन्न आकृतियां

बच्चों ने कागजों से बनाई विभिन्न आकृतियां

जोधपुर। लक्की बाल निकेतन सीनियर सैकंडरी स्कूल में आज प्री-प्राइमरी के बच्चों के लिए ऑरीगेमी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बच्चों ने बहुत ही उत्साह से भाग लिया।

रंग बिरंगे कागजों की सहायता से बच्चों ने भिन्न-भिन्न आकृतियां बनाई। नर्सरी के बच्चों ने रंगीन पेपर से डॉग की आकृति बनाई। केजी के छात्र-छात्राओं ने कागज के पंखे बनाए। प्रेप के बच्चों ने ट्यूलिप के रंग बिरंगे फूल बनाए। सभी कक्षाध्यापिकाओं ने बच्चों को विभिन्न आकृतियां बनाने हेतु मार्गदर्शन दिया। प्राचार्य कुलदीप सिंह राठौड़ ने इस अवसर पर कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों को कलात्मक अभिरूचि जागृत होती है एवं रंग संयोजन की क्षमता का विकास होता है। इस सम्पूर्ण प्रतियोगिता का संयोजन प्रियंका क्षीरसागर ने किया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आए बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

 



source https://krantibhaskar.com/children-made-from-papers-and/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें