गुरुवार, 22 अगस्त 2019

रावण के चबूतरे का नाम बदलने की मांग

रावण के चबूतरे का नाम बदलने की मांग

जोधपुर। बाबा रामदेव समाज सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष करणसिंह राठौड ने 12वीं रोड स्थित रावण के चबूतरे का नाम लोक देवता बाबा रामदेव करने की मांग का ज्ञापन महापौर को सौंपा।

राठौड़ ने ज्ञापन में बताया कि रावण का चबूतरा में वर्ष में केवल एक बार दशहरा के दिन रावण का दहन किया जाता है लेकिन इस मैदान में बाबा रामदेव मेले व अन्य दिनों में अनेक धार्मिक आयोजन किए जाते है। बाबा रामदेव मेले के दौरान भजन संध्या, भंडारा आदि का आयोजन किया जाता है तथा दूर दराज से आने वाले जातरूआें के विश्राम का भी यहीं पड़ाव रहता है। इसी क्षेत्र में जोधपुर के मसूरिया स्थित बाबा रामदेव का मंदिर भी है जिससे आने वाले लाखों जातरू बाबा के दर्शन कर रात्रि विश्राम इसी मैदान में कर आगे के पड़ाव के लिए निकलते है। इस बाबत रावण के चबूतरे मैदान का नाम लोक देवता बाबा रामदेव करने की मांग का ज्ञापन महापौर को सौंपा जिस पर महापौर ने पूर्ण आश्वासन दिया है।



source https://krantibhaskar.com/raavan-of-the-platform-name-change/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें