गुरुवार, 22 अगस्त 2019

क्रिया भवन में प्रथम बार 45 आगम का आयोजन 24 को

क्रिया भवन में प्रथम बार 45 आगम का आयोजन 24 को

जोधपुर। जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक तपागछ संघ के तत्वावधान में गणधर तप आराधकों के पारणे एवं साध्वी सुमंगला की 44 वीं मासिक पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।

संघ प्रवक्ता धनराज विनायकिया ने बताया कि श्री रत्न प्रभ धर्म क्रिया भवन प्रांगण में साध्वी प्रफुल्लप्रभा की निश्रा में गणधर तप आराधकों का पारणा श्री रत्नप्रभ धर्म क्रिया भवन में श्रावक अमृतराज गोलिया, श्री आदेसर वल्लभ महिला मंडल तथा श्रावक सम्पतराज चंद्र प्रकाश सुरेश पगारिया परिवार द्बारा लाभ लिया। संघ के जगदीश खांटेड़ पोरवाल विनायकिया ने बताया कि 24 अगस्त को (45) पेतालीस आगम तप आराधना का कार्यक्रम होगा। मनिष भाई मेहता विनायकिया ने बताया कि महत्तरा गुरुवर्या सुमंगला दाखा की मासिक पुण्य तिथि पर गुरुवर्या चरणों में वंदनावली से गुणगान करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। प्रवचन के दरमियान साध्वी प्रफुल्लप्रभा ने कहा कि भक्ति में अनंत शक्ति है। प्रवचन का लाभ तब मिलेगा जब हम जाग्रत हो कर उनकी पालना करेंगे। साध्वी वैराग्य पूर्णा ने कहा कि सत्संग की एक बूंद ह्रदय दिल में उतर जाती है तो बेड़ा पार हो जाता है एक बूंद जीवन को परिवर्तित कर सकती है उन्होंने कहा कि संगत के प्रभाव से पारस के स्पर्श से लोहा सोना बन जाता है इसलिए हमें ज्ञानियों साधु संतों की संगत में रहकर जीवन को सफल बनाना है।

 



source https://krantibhaskar.com/first-time-45-a/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें