जोधपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) जोधपुर मंडल की मेजबानी में दो दिवसीय उत्तर क्षेत्रीय वॉलीबॉल चयन प्रतियोगिता 2019-2020 बुधवार को गौशाला मैदान में शुरू हुई। प्रतियोगिता में छह राज्यों के प्रतिभागी भाग ले रहे है।
एलआईसी की मंडलीय स्पोट्र्स कमेटी के सचिव अशोक गंगवानी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन बुधवार को सुबह उत्तर क्षेत्रीय प्रादेशिक प्रबंधक जीके अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में किया गया। अपने उद्घाटन भाषण में अग्रवाल ने जोधपुर के साथियों द्वारा इस आयोजन को करने के लिए दिखाए उत्साह की सराहना की। इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता कर रहे जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मण्डल प्रबंधक सुधांशु मोहन मिश्र आलोक ने समाज में खेलों की आवश्यकता पर बल देते हुए मीडिया से इस दिशा में अहम भूमिका निर्वाह करने का आह्वान किया। इस दौरान विपणन प्रबंधक सीवीएस राठौड़ भी उपस्थित थे।
गंगवानी ने बताया कि प्रतियोगिता के प्रथम चक्र ट्रायल में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली एवं राजस्थान के 34 प्रतियोगियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस ट्रायल में अरुण शर्मा, गगन सागर, वीडी मौर्य, राजबीर, हीरालाल भाटी एवं परमेश्वर बुलडक सहित एलआईसी के अनेक नामी खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का समापन समारोह 22 अगस्त को आयोजित किया जाएगा।
source https://krantibhaskar.com/lic-volleyball-selection-copy/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें