जोधपुर। गुरु नानक देव की 550वें वर्ष प्रकाश पर्व व विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के मौके पर खलीफा ए आजम हजरत पीर मोहम्मद अरशद कादरी नूरानियां शेर की जेरे सदारत व सिक्ख गुरुद्वारे के ज्ञानी रणजीत सिंह, ज्ञानी जयपाल सिंह, कांग्रेस नेता इकबाल खान, जलसा समिति अध्यक्ष उस्ताद हाजी हमीम बक्ष, नेशनल एंटीकरप्शन टाइगर संस्थान के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविन्द कुमार व्यास, जसवीर सिंह सालूजा, राज.अधिकारी कर्मचारी माइनॉरिटी एसोसिएेशन (रकमा) जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोअज्जम, प्रदेश उपाध्यक्ष शौकत अली लोहिया, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव इलियास मोहम्मद, अल्हाज हबीबुर्रहमान खिलजी, जिला महासचिव मुराद खान कायमखानी के मेहमाने खास में आनन्द सिनेमा के पास स्थित खानकाह पर हजरत पीर नूर मोहम्मद शाह नूरानियां रहमतुल्लाह अलैह के बारहवें उर्स मुबारक के बैनर पोस्टर का विमोचन किया गया।
प्रवक्ता शौकत अली लोहिया ने बताया कि 27 अगस्त को झण्डे की रस्म के साथ बाद नमाज इशा गुस्ल की रस्म के बाद अठाइस अगस्त को बाद नमाज जोहर तीन बजे फातिहा ए चादर शरीफ, पांच बजे कुरआन ख्वानी, लंगर तक्सीम के बाद नमाज इशा नाते पाक का कलाम, फातिहा ख्वानी व उसके बाद देश के जयपुर के मशहूर आे माअरूफ कव्वाल अब्दुल हमीद अब्दुल अजीज साबरी की आेर से महफिले कव्वाली का कार्यक्रम मनाया जाएगा। तत्पश्चात देर रात कुल की रस्म के साथ हजरत पीर नूर मोहम्मद शाह नूरानियां रहमतुल्लाह अलैह के उर्स का इख्तेताम (समापन) होगा। इस मौके पर उर्स के सफल आयोजन में मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद आसिफ, शाह नूर, शोयब, मोहम्मद इकबाल, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद शमीम, रवि सैन, भुपेन्द्र शास्त्री, अजहर, मोहम्मद आकिब, जैद खान, जुनैद खान, रमजान खान, आेवेश खान, एच.सी. जैन, संदीप सिंघवी, मोहम्मद यासीन, अब्दुल रसीद, अब्दुल बसीर शाह, बंसीलाल जांगिड, पहलवान मुक्तदीर खताई, राजकुमार बारासा, संतोक सिंह, मोहम्मद इमरान, शौकत अली लोहिया सहयोग करेंगे व इस उर्स के आयोजन में जोधपुर के जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारी व जोधपुर संभाग के आस-पास क्षेत्र सहित प्रदेश के जियारीन शिरकत करेंगे।
source https://krantibhaskar.com/urs-of-banner-release/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें