जोधपुर। इंदिरा गाधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र जोधपुर में सांस्कृतिक एवं खेलकूद दिवस का आयोजन किया गया।
आयोजनकर्ता डॉ.रूपाली श्रीवास्तव ने बताया कि क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अजयवर्धन आचार्य की देखरेख में सांस्कृतिक एवं खेलकूद दिवस का आयोजन किया गया जिसमें सभी क्षेत्रीय केन्द्र स्टॉफ द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया गया। इसमें बॉलीवाल, 400 मीटर रेस, केरम, क्रिकेट, भाषण प्रतियोगिता एवं गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मुख्तियार अली द्वारा खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला गया। आयोजन के बाद क्षेत्रीय निदेशिक डॉ. अजयवर्धन आचार्य द्वारा खेल को बढावा देने के उद्देश्य से प्रतिभागी खिलाड़ी का सम्मान किया गया जिनमें संग्रामसिंह, विक्रमसिंह, सुदर्शन, धर्मेन्द्र जांगिड़, जया, निखिल अरोड़ा, मयंकसिंह, डिम्पल, जगतार, मनीष, रेहनुमा, कैलाश, कमलेश को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। अंत में सहायक कुलसचिव आरएस मीणा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
source https://krantibhaskar.com/participant-players-of/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें