जोधपुर। सेंट्रल एकेडमी की कैंट शाखा प्रत्येक क्षेत्र में अपना वर्चस्व स्थापित कर रही है। शैक्षिक एवं सहशैक्षिक गतिविधियों में विद्यार्थी बढ़-चढक़र भाग लेते हुए विद्यालय के स्वर्णिम इतिहास में नई इबारत लिखते जा रहे है। इंटर स्कूल रैपिडो क्रिकेट टूर्नामेंट 2019-20 में लीग मैचों की श्रंृखला में 12 टीमों से मुकाबला करते हुए सेन्ट्रल एकेडमी कैंट के विद्यार्थियों ने ट्रॉफी पर कब्जा किया।
प्रथम मैच में विद्यालय के साहिल शर्मा, द्वितीय मैच में रितिक गहलोत, तृतीय मैच सेमी फाइनल में कपिल दाधीच एवं फाइनल मैच में पियूष जांगीड़ को ‘मैन ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। फाइनल मैच में मयूर चौपासनी स्कूल के साथ रोमांचक कड़ी स्पर्धा में कैंट के खिलाडिय़ों ने टीम भावना एवं तकनीकी खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। विद्यालय के साहिल शर्मा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज एवं कपिल दाधीच को सर्वश्रेष्ठ गेंंदबाज के खिताब से नवाज़ा गया। विद्यालय क्रिकेट टीम के कोच देवेन्द्र पाल सिंह एवं मनोहर सिंह को भी पुरस्कृत किया गया। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अरूण उपाध्याय ने प्रार्थना सभा में सभी खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें ट्राफी प्रदान की। इसके साथ ही छात्रों की खेल भावना की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
source https://krantibhaskar.com/cricket-in-tournament/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें