मंगलवार, 20 अगस्त 2019

आवासीय स्कूल में किया पौधारोपण

आवासीय स्कूल में किया पौधारोपण

जोधपुर। मानवाधिकार संरक्षण एवं इलाइट फाउंडेशन द्वारा ग्राम आंगनवा जोधपुर में स्थित मानसिक विमन्दित आवासीय विद्यालय में पौधरोपण का कार्यक्रम रखा गया।

जिलाध्यक्ष रावल सिंह ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष लोकेश राठौड़ के निर्देशानुसार पूरे राजस्थान में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है, साथ ही संकल्प पत्र भरवाये जा रहे है जिसमें वृक्षों का संवद्र्धन किया जा सके। पर्यावरण के प्रति जागरूकता से पर्यावरण शुद्ध होगा एवं स्वच्छ वातावरण का विस्तार होगा विषय पर समाज मे जागरुकता दी जा रही है। इस अवसर पर इलाइट फाउंडेशन के रावलसिंह चम्पावत, किशन सिंह पंवार, कोमल पंवार, भूपेश चारण, अमित चोरडिया, सुमेरमल सेठिया के अलावा विद्यालय के केअर टेकर जगदीश बेनीवाल सहित सक्षम बच्चों ने भी पौधरोपण में सहयोग किया।

 



source https://krantibhaskar.com/residential-school-done-in-plant/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें