गुरुवार, 29 अगस्त 2019

स्कूलों में धूमधाम से मनाई मेजर ध्यानचंद की जयंती

स्कूलों में धूमधाम से मनाई मेजर ध्यानचंद की जयंती

जोधपुर। हॉकी के जादूगर के रूप में प्रसिद्ध मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को स्कूलों में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर यहां विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित हुई।

मेजर ध्यानचंद की 113वीं जयन्ती के अवसर पर अजीत कॉलोनी स्थित महावीर पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओ के लिए रिले रेस व छात्रों के लिए बास्केट बॉल प्रतियोगिता हुई। रिले रेस में विजेता संस्कार हाउस एवं द्वितीय स्थान पर दर्शन हाउस रहा और बास्केटबॉल में विजेता दर्शन हाउस एवं द्वितीय स्थान पर शक्ति हाउस रहा। सह-सचिव श्रीमती रचना कानूंगा ने विजेता हाउस के विद्यार्थियों को बधाई दी एवं प्राचार्या श्रीमती स्वाति मेहता ने विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा पिुट इण्डिया मूवमेंट कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विद्यार्थियों को दिखाया गया। अंत में वद्यार्थियों को खेल के दौरान खेल भावना बनाए रखने की शपथ दिलाई।

वहीं बनाड़ रोड़ स्थित सेंट्रल एकेडमी कैन्ट शाखा में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रार्थना सभा में राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनके मेजर के जीवन की उपलब्धियों की जानकारी दी। वहीं हॉकी, वॉलीबाल एवं बास्केटबॉल सहित अन्य खेल स्पर्धाओ का आयोजन किया गया। अन्त में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अरूण उपाध्याय ने खेल दिवस पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को ध्यानचन्द के समान ही खेल को खेल भावना से खेलते हुए निष्ठा, लगन, दृढ़ संकल्प जैसे गुणों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसी प्रकार सेन्ट्रल एकेडमी रातानाडा शाखा की प्राचार्य सुनिता राठौड़ ने बताया कि इस बार खेल दिवस फिट इंडिया-यंग इंडिया की थीम पर मनाया जा रहा है। एेसे में खेलों की जीवन में उपयोगिता को जाना जा सकता है। इस अवसर पर गीत, नृत्य व अन्य गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ शिरकत की। समारोह में ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिला स्तर पर एक गोल्ड व दो सिल्वर मेडल जीतने पर आशिनी मित्रा तथा अनुराग चक्रबर्ती के ब्रोंज मेडल जीतने पर सम्मानित किया गया।

 

 



source https://krantibhaskar.com/skoolon-mein-dhoomadhaam-se-mana/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें