गुरुवार, 29 अगस्त 2019

सीएस कोर्स के बारे में जानकारी दी

सीएस कोर्स के बारे में जानकारी दी

जोधपुर। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान में एक दिवसीय अनिवार्य आेरियंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री सोनिया रामचंदानी थी। उन्होंने कहा कि  सच्चे दिल से किया गया परिश्रम सफलता दिलाने में सहयोग करती है। यह आेरियंटेशन प्रोग्राम उन विद्यार्थियों के लिए था जो 1 जून 2019 के पश्चात रजिस्टर्ड हुए है। संस्थान अध्यक्ष पूजा चंदानी ने प्रथम सत्र लिया जिसमें सीएस से संबंधित सारी ट्रेनिंग के बारे में बताया। उसके बाद कोषाध्यक्ष दीपक केवलिया ने द्वितीय सत्र में सीएस फाउंडेशन से लेकर फाइनल तक के कोर्स एवं सिलेबस संबंधित जानकारी दी। कार्यकारी अधिकारी राजकुमार राय ने संस्थान के बारे में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को संस्थान के जोधपुर चैप्टर एवं केंद्रीय परिषद के बारे में जानकारी देकर सीएस की वेबसाइट एवं ऐप के बारे में जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को ट्रेंड किया। कार्यक्रम के अंत में सोनिया रामचंदानी ने समस्त विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।



source https://krantibhaskar.com/know-about-cs-course/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें