गुरुवार, 22 अगस्त 2019

100 फीट गहरी खाई में गिरा भारतीय वायुसेना का ट्रक

100 फीट गहरी खाई में गिरा भारतीय वायुसेना का ट्रक

जोधपुर। संभाग के बाड़मेर जिले में भारतीय वायुसेना का एक ट्रक बुधवार को संतुलन खोकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में वायुसेना के तीन जवानों की मौत हो गई है, जबकि तीन जवान गंभीर घायल हुए है। सभी घायलों का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार ट्रक में आठ जवान सवार थे। जानकारी मिलते ही तत्काल एयरफोर्स के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार बुधवार को सीमावर्ती चौहटन क्षेत्र की हिलटॉप पहाड़ी पर एयरफोर्स का राडार स्टेशन लगा हुआ है। यहां पर एयरफोर्स की पोस्ट भी है। राडार स्टेशन पर प्रात: करीब 11 बजे एयरफोर्स के छह जवान ट्रक में सवार होकर ड्यूटी से लौट रहे थे। ट्रक करीब 11 किमी ऊंची पहाड़ी पर सडक़ के रास्ते जा रहे थे। इसी दौरान करीब नौ किमी ऊंचाई पर अचानक ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित ट्रक करीब सौ फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की जानकारी मिलते ही तुरंत एयरफोर्स के जवान और अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे में दो जवानों एनसी अशोक और शेरपा की मौत हो गई। चार अन्य घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चौहटन लाया गया जहां पर गंभीर घायल कारपोरल रावत की भी मौत हो गई। शेष तीन घायलों को बाड़मेर रेफर किया गया, जिनकी हालत अब ठीक बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा सहित अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

क्षतिग्रस्त है पूरी सडक़

चौहटन के हिलटॉप पर इन दिनों एयरफोर्स का कुछ निर्माण कार्य चल रहा है। हिलटॉप तक जाने वाली सडक़ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो रखी है। बताया गया है कि नीचे उतरते समय एक विकट मोड़ पर चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद ट्रक पहाड़ी पर लुढक़ना शुरू हो गया। पत्थरों से टकराते हुए ट्रक करीब सौ फीट नीचे जाकर गिरा। इस दौरान उसमें सवार तीन जवान उछलकर दूरे जा गिरे। घटना स्थल पर ही दो जवानों की मौत हो गई जबकि एक अन्य ने इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

 



source https://krantibhaskar.com/100-feet-deep-in-the-dug-india/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें