जोधपुर। शहर में बीते दिनों हुई लगातार बारिश के बाद सडक़ों का हाल बुरा हो गया है। बारिश के कारण अभी तक सडक़ें धंसती जा रही है। एयरफोर्स क्षेत्र में एक और सडक़ धंस गई है। यहां करीब पचास फीट तक सडक़ धंस गई है जिसके बाद एेहितयात के तौर पर यहां बेरिकेट्स लगाए गए है।
दरअसल पिछले दिनों शहर में करीब 38 घंटों तक लगातार रूक-रूककर बारिश हुई थी। इसके बाद शहर की अधिकांश सडक़े क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं कई स्थानों पर सडक़ें धंस गई। सडक़ धंसने का यह सिलसिला अभी तक जारी है। बुधवार को सुबह एयरफोर्स रोड स्थित ऑफिसर मैस तिराहे पर सडक़ धंस गई जिससे यहां करीब पचास फुट तक गहरा गड्ढ़ा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने यहां पर ऐहतियात के तौर पर बेरिकेट्स लगा दिए।
source https://krantibhaskar.com/50-ft-till-sunk-road/
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें