रविवार, 14 जुलाई 2019

संत ललितप्रभ और चंद्रप्रभ महाराज गांधी मैदान में देंगे चातुर्मास प्रवचन

जोधपुर। राष्ट्र संत ललितप्रभ और चंद्रप्रभ महाराज के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले चातुर्मास स्थापना पर्व पर रविवार को सुबह 8 बजे चातुर्मास प्रवेश उत्सव की सत्संग शोभायात्रा निकलेगी जो मेहता भवन, प्रथम सी रोड, सरदारपुरा से रवाना होकर गांधी मैदान पहुंचेगी। यहां सत्संग के महाकुंभ का शुभारंभ पहला पैगाम जोधपुर के नाम विषय से होगा।

सत्संग शोभायात्रा के संयोजक मितेश जैन और शरद सुराणा ने बताया कि श्री महावीर जैन नवयुवक मंडल एवं महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित इस शोभायात्रा में शहरवासियों को अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। शोभायात्रा में सर्वप्रथम कुशल मणि बहु महिला मंडल द्वारा गणवेश और साफा धारण कर जीव दया का संदेश देने वाली वाहन रैली चलेगी, वीर प्रभु मंडल द्वारा भगवान महावीर की पालकी धारण की जाएगी, श्री आदेश्वर युवा मंडल द्वारा 108 फीट लंबे जैन ध्वज को फहराते हुए दिखाया जाएगा, इंडो पब्लिक स्कूल द्वारा अहिंसा, शाकाहार और भाईचारे पर संदेश देने वाली झांकियों की प्रस्तुति दी जाएगी एवं विद्यार्थी जीवन को चार्ज करने वाले संदेशों की तख्तियां लेकर चलेंगे, शोभायात्रा में पुलिस बैंड आकर्षण का केंद्र रहेगा। खरतरगच्छ जैन संघ ज्ञान वाटिका के सैकड़ों बच्चों द्वारा पंचरंगी झंडे फहराए जाएंगे। गांधी मैदान सत्संग महिला मंडल द्वारा 14 स्वप्नों का अवतरण किया जाएगा। कार्यक्रम में संबोधि महिला मंडल द्वारा शहर की समृद्धि के लिए अष्टमंगल धारण किए जाएंगे।

शोभायात्रा में अनेक साधु साध्वी भगवंत अपना सान्निध्य प्रदान करेंगे। विशेष रूप से कश्यप रत्न विजय महाराज, देवर्षि रत्न विजय महाराज, साध्वी हर्षयशा महाराज, साध्वी मोक्ष रत्ना महाराज, साध्वी विधि रत्ना महाराज, साध्वी सौम्यायशा महाराज, साध्वी प्रफुल्ल प्रभा महाराज, साध्वी वैराग्य पूर्णा महाराज अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे। समारोह अध्यक्ष ओमप्रकाश रांका होंगे। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत भाग लेंगे। विशिष्ट अतिथि तेजराज गोलेछा बेंगलुरु होंगे। समारोह में स्वागत प्रमुख महापौर घनश्याम ओझा रहेंगे। कार्यक्रम में विशेष वक्तव्य महावीर सिंह चौधरी और मनीषा दूगड़ द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

समारोह में जैन युवा परिषद, आदेश्वर युवा मंडल, वर्धमान नवयुवक मंडल, वल्लभ महिला मंडल, पारस नीति महिला मंडल, चिंतामणि पारसनाथ महिला मंडल, कुंथुनाथ महिला मंडल, नीलवर्ण पारसनाथ महिला मंडल, धर्मनाथ महिला मंडल, भैरव बाग विनय संगीत मंडल, पारसनाथ महिला मंडल, भेरूबाग महिला मंडल, पुण्य रेखा महिला मंडल, राजेंद्र सूरी महिला मंडल, पद्मावती महिला मंडल, महावीर महिला मंडल आदि अनेक मंडलों द्वारा विविध तरह की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक प्रस्तुतियां दी जाएगी।

 

हॉस्टल में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 20 जुलाई

जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल में सत्र 2019-20 के लिए प्रवेश के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

चीफ वार्डन डॉ. अवधेश शर्मा ने बताया कि सत्र 2019-20 के लिए द्वितीय, तृतीय एवं अंतिम बीई के विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल में प्रवेश प्राप्त करने के लिए आवेदन ऑनलाइन उपलब्ध हो चुके है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर एडमिशन, एक्जामिनेशन रिजल्ट पर क्लिक करके इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल एप्लिकेशन फॉर्म को ओपन करके अपने आईडी पासवर्ड डालकर आवेदन कर सकते है। इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल में आवेदन की तिथि 20 जुलाई है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन कर विद्यार्थी आवेदन पत्र की हार्डकॉपी अपने पिछले सेमेस्टर पास की मार्कशीट के साथ चीफ वार्डन ऑफिस, इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल, एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में जमा करवा सकते है। डॉ. शर्मा ने बताया कि मेरिट लिस्ट विद्यार्थियों के पिछले सेमेस्टर के परिणाम के आधार पर प्रकाशित की जायेगी। उन्होंने बताया कि हॉस्टल 11, 10 और 6 में छात्राओं को मेरिट लिस्ट के हिसाब से रूम आवंटित होंगे। वहीं हॉस्टल 4, 5 एवं 3 में छात्रों को मेरिट लिस्ट के आधार पर रूम आवंटित होंगे। किसी भी ऑनलाइन जानकारी एवं सहायता साथ ही पर मेल कर सकते है। हॉस्टल आवेदन करने वालों की सूची पर देख सकते है।

 



source http://krantibhaskar.com/saint-lalit-prabh-e-chandra/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें