रविवार, 14 जुलाई 2019

श्री शक्ति सदन ने जीता सर्वश्रेष्ठ सदन का पुरस्कार

जोधपुर। राजमाता कृष्णा कुमारी गल्र्स पब्लिक स्कूल में शनिवार को अन्र्तसदनीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कक्षा नवमी व दसवीं की छात्राओ ने भाग लिया। प्रतियोगिता में आत्मविश्वास, धारा प्रवाह सार्थकता, विषय वस्तु व उच्चारण आदि निर्णय बिन्दुओ पर परखा।

प्राचार्य नीरासिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में श्री शक्ति सदन को सर्वश्रेष्ठ सदन का पुरस्कार मिला। कक्षा नवमी की श्री दुर्गा सदन की निहारिका व श्री शक्ति सदन की रीत को सर्वश्रेष्ठ वक्ता घोषित किया गया। अम्बिका सदन की कक्षा दस की पूर्वा खत्री सर्वश्रेष्ठ वक्ता घोषित की गई। प्रतियोगिता में 16 प्रतिभाओ ने भाग लिया। प्रतियोगिता में श्री अम्बिका सदन, श्री दुर्गा सदन, श्री भवानी सदन व श्री शक्ति सदन की छात्राओ ने भाग लिया। प्रतियोगिता में डीन अकादमिक सीनियर सीमा बख्शी, डीन एक्सेंज प्रोग्राम सपना गुप्ता, निर्णायक माधवी गडक़री, अनिला व चेतना शर्मा थी, संचालन गुन्तास ग्रेवाल व भव्या लोढ़ा ने किया।



source http://krantibhaskar.com/shree-shakti-sadan-nay-won-sur/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें