सोमवार, 15 जुलाई 2019

जोधपुर। ग्राम पंचायत जालेली दइकड़ा व राजकीय माध्यमिक विद्यालय जालेली दइकड़ा के संयुक्त तत्वावधान में जल संरक्षण को लेकर रैली निकाली गई।

जोधपुर। ग्राम पंचायत जालेली दइकड़ा व राजकीय माध्यमिक विद्यालय जालेली दइकड़ा के संयुक्त तत्वावधान में जल संरक्षण को लेकर रैली निकाली गई।

रैली ग्राम पंचायत जालेली दइकड़ा के ग्राम सेवक शम्भुदान चारण के नेतृत्व में निकाली गई। रैली में बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग हाथ में तख्ती लेकर जल संरक्षण, जल बचाओ, जल है कल है, जल ही जीवन है के नारे लगाते हुए चल रहे थे। यह रैली राजकीय माध्यमिक विद्यालय जालेली दइकड़ा से शुरु होकर गांव के विभिन्न मार्गो से होती हुई पुन: विद्यालय में पहुंचकर संपन्न हुई । विद्यालय में संपन्न होने के बाद ग्राम सेवक शंभूदान चारण ने रैली का शुभारंभ जल शपथ के साथ किया गया। शिक्षक बाबूलाल ने गांव के गणमान्य लोगों व बच्चों को जल संचय के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के पूर्व जिला अध्यक्ष त्रिलोकराम नायल, प्राधानाध्यापक रमाकान्त शुक्ला, हापुराम, बाबूलाल नायल, ग्राम पंचायत सहायक पूराराम नायल, पंचायत सहायक इंदिरा, आंगनबाडी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, साहियका सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

 



source http://krantibhaskar.com/jodhpur-gram-panchayat-jala/

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें