शुक्रवार, 21 सितंबर 2018

तारों में उलझकर हिरण की मौत, जानवरों ने नोंच खाया

जोधपुर। निकटवर्ती लूणी तहसील के कांकाणी गांव में बुधवार सुबह एक खेत में हिरण मृतावस्था में मिला। वह संभवत: खेत की तारबंदी में उलझ कर मरा है। हिरण का शव दो तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शरीर का आधा हिस्सा जानवरों द्वारा नोंचा गया है। खेत का मालिक फूसाराम बताया गया है।
जानकारी के अनुसार कांकाणाी गांव की सरहद में बुधवार सुबह एक हिरण मृत हालत में मिला। उसका आधा शरीर जानवरों या पक्षियों द्वारा नोंच लिया जाना सामने आ रहा है। मृत हिरण भी दो तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी होने से अनभिज्ञता जताई। वह एक खेत की तारबंदी में संभवत: उलझ कर मरा है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें