जोधपुर। बेटियां बचाओ के लिए जागरूकता अभियान के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदेश से लागू किए गए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग राजस्थान द्वारा चलाये जा रहे डॉटर्स आर प्रिशियस अभियान के आज बेटी पंचायत के जरिये सितम्बर माह में प्रदेश की पांच हजार ग्राम पंचायतों में डेप-3 कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह चार चरणों मे आयोजित हो रहा है। इसके पहले चरण में शुक्रवार को प्रदेश की 2366 ग्राम पंचायतों में बेटी पंचायत के माध्यम से लोगों को बेटी बचाओ अभियान की महत्वता के बारे डेप रक्षकों द्वारा बताई गई।
सीएमएचओ डॉ. सुनील बिस्ट ने बताया कि प्रथम चरण में जोधपुर जिले की सौ ग्राम पंचायतों में डॉटर्स आर प्रेशियस के तहत बेटी पंचायत कार्यक्रमो का आयोजन हुआ जिनमें ग्राम पंचायत के अटल सेवा केंद्रों पर डेप रक्षकों द्वारा बेटियां अनमोल है विषय पर ग्रामीणों को बेटियों के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। इसमं प्रदेश में लड़कियों का लिंगानुपात क्या है और अगर समय पर नही संभले तो आने वाले समय स्थितियां और भी गंभीर बन जाएगी। इस विषय पर डेप रक्षकों द्वारा ग्रामीणों को उनकी ही स्थानीय भाषा मे उनको कार्यक्रम में सारिक करते हुए डेप रक्षक बनने की अपील की।
इसी के तहत मंडोर ब्लॉक के बनाड़ ग्राम पंचायत के अटल सेवा केंद्र में ग्रामीणों को बेटी पंचायत के उद्देश्य व बेटियों की समाज में भूमिका क्यों महत्वपूर्ण है इसको कैसे रोका जाए आदि पर विस्तार से बताया गया। डेप रक्षक डॉ. प्रतीक माथुर ने बेटियां अनमोल है कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए इसके मुख्य उद्देश्य को लोगों के साथ सांझा करते हुए अपनी भागीदारी निभाने की अपील की। वही बनाड़ सीएचसी के डॉ. रामकिशोर बिश्नोई ने उपस्थित ग्रामीणों से उनकी ही भाषा में बात करते हुए कहां की बेटियां समाज का आइना होती है और बेटे से ज्यादा बेटियां अपने परिवार का ख्याल रखती है साथ ही कहा कि आज के समाज में जिस प्रकार बेटियां अपने समाज देश का नाम रोशन कर रही है वह अपने आप में एक मिसाल है। बेटिया को बचाने के लिए उपस्थित ग्रामीणों को बेटियो के बचाने में अपनी भागीदारी निभाने कि सपथ दिलाई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के उपसरपंच हनुमान देवासी, जिला आईईसी सहायक मोहन मेहरिया, बीपीएम विमलेश, मेल नर्स मुकेश चौधरी व एलएचवी सुजाता टिके ने भी ग्रामीणों को बेटी बचाने के लिए प्रेरित करते हुए बेटी बचाओ अभियान में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की। इस पंचायत में ग्रामीण चौथाराम तांडी ,दिनेश धुंधवाल, श्रवण देदड़, सुरेश टांडी व आयचूकी देवी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
Breaking News of Valsad, Vapi, Daman & Silvassa on Kranti Bhaskar Newspaper and Website.
सोमवार, 10 सितंबर 2018
डॉटर्स आर प्रेशियस को लेकर ग्रामीणों में उत्साह
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें