जोधपुर। प्रतापनगर स्थित नेशनल हैंडलूम के कर्मचारियों ने ईमानदारी का परिचय देते हुए तीन दिन पहले यहां खरीदारी करने के लिए आए परिवार का नकदी से भरा पर्स लौटाया।
दरअसल सोढ़ों की ढाणी निवासी राजकुमारी निहारिका व सारिका सोलंकी व उनके रिश्तेदार हैंडलूम में खरीदारी करने के लिए आए तो उनका रुपयों से भरा एक पर्स वहां खो गया। इसमें करीब 6 हजार रुपए व चांदी का सिक्का था। शाम को यह पर्स हैण्डलूम के स्टाफ को मिल गया। स्टाफ ने उसे मैनेजर को सुपुर्द कर दिया। मैनेजर ने प्रतापनगर पुलिस थाना के अधिकारी गोपालसिंह भाटी से बात करके उसके मालिक सोढ़ों की ढाणी निवासी जसवन्तसिंह व राज कुमारी को वापस लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। पर्स पाकर जसवन्तसिंह ने हैण्डलूम के स्टाफ व पुलिस अधिकारी गोपालसिंह भाटी का आभार जताया। इस अवसर पर हैंडलूम के मैनेजर बन्नेसिंह आमला व भरतसिह, राजूसिंह, कौशल्या, पूजा सहित अनेक मौजूद थे।
Breaking News of Valsad, Vapi, Daman & Silvassa on Kranti Bhaskar Newspaper and Website.
सोमवार, 10 सितंबर 2018
नेशनल हैंडलूम के कर्मचारियों ने दिया ईमानदारी का परिचय
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें