जोधपुर। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को कांग्रेस के आह्वान पर भारत बंद के तहत जोधपुर में भी बंद रहेगा। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बंद को कई संस्था-संगठनों ने समर्थन दिया है। बंद का आह्वान सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक किया गया है। पेट्रोल पंप सुबह 11 बजे तक खुले रहेंगे। बंद को लेर बूथ स्तर और अन्य कमेटियों की अलग-अलग टोलियां बनाई गई है।
प्रदेश कांगे्रस के महासचिव सत्येंद्र भारद्वाज एवं शहर जिला कांगे्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सईद अंसारी ने बताया कि सोमवार को देशभर में पेट्रोल-डीजल व गैस के दामों में हो रही लगातार बढ़ोत्तरी के विरोध में क ांगे्रस की तरफ से भारत बंद का आह्वान किया गया है। इसके लिए कई सामाजिक संगठनों व संस्थाआें से वार्ता की गई जिनमें से काफी संगठनों ने अपना समर्थन दिया है। बंद को सफल बनाने के लिए कांग्रेस की ओर से शहर के व्यापारियों से अनुरोध किया जा रहा है। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक में भी इस संबंध में चर्चा की गई। बैठक में व्यापारिक प्रतिष्ठानों व उद्योग संघों को बंद के लिए आह्वान करने के लिए विभिन्न नेताओं को जिम्मेदारी दी गई। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सईद अंसारी ने कहा कि बंद में शहर का जनमानस साथ है। हॉस्टिपल, मेडिकल शॉप, पैथलेब एवं शिक्षण संस्थानों और बाबा रामदेव के भंडारे व मंदिर के नीचे के क्षेत्र को बंद से मुक्त रखा गया है।
Breaking News of Valsad, Vapi, Daman & Silvassa on Kranti Bhaskar Newspaper and Website.
मंगलवार, 11 सितंबर 2018
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोधपुर बंद आज
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें