जोधपुर। पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर के एएसआई और वेट लिफ्टर मनोहर सिंह सांखला मलेशिया के पेनांग में चल रही एशिया पैसिफिक मास्टर्स गेम्स 2018 में वेट लिफ्टिंग में 225 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीतने में सफल रहे। महज पांच किलो वजन के अंतर से वो स्वर्ण पदक जीतने से वंचित रह गए।
सात सितम्बर से पेनांग में शुरू हुई एशिया पैसिफिक मास्टर्स गेम्स में रविवार को वेट लिफ्टिंग में जोर आजमाइश हुई। भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे जोधपुर के एएसआई मनोहर सिंह ने शानदार शुरूआत की और आगे बढ़ते रहे। उन्होंने कुल 225 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीतकर न सिर्फ देश, बल्कि जोधपुर व जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस का नाम रोशन किया। इरान के वेट लिफ्टर ने सिर्फ पांच किलो अधिक वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता। वहीं, मलेशिया के वेट लिफ्टर को कांस्य पदक मिला। वेट लिफ्टर मनोहर सिंह ने पहली लिफ्ट आसानी से पूरी कर ली और वजन उठा लिया। दूसरी लिफ्ट में वे असफल रह गए। तीसरी लिफ्ट में एक बार फिर उन्होंने पूरा जोर लगाया और वजन उठाने सफल रहे। इसी के साथ उन्होंने कुल 225 किलो वजन उठाया और रजत पदक हासिल किया।
पूर्व में भी जीत चुके है पदक
– वर्ष 2011 में लंदन में आयोजित कॉमनवेल्थ पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के ओवरऑल स्पर्धा में रजत पदक जीता।
– वर्ष 2017 में अमरीका के लॉस एंजिलिस में आयोजित वल्र्ड पुलिस गेम्स में पुश/पुल स्पर्धा में रजत पदक जीता।
– राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिताओं में चार स्वर्ण व एक रजत पदक।
Breaking News of Valsad, Vapi, Daman & Silvassa on Kranti Bhaskar Newspaper and Website.
मंगलवार, 11 सितंबर 2018
जोधपुर के एएसआई मनोहरसिंह ने एशियाई वेट लिफ्टिंग में जीता रजत पदक
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें