मंगलवार, 11 सितंबर 2018

मेडिकल टीम ने किया विभिन्न अस्पतालों का दौरा

जोधपुर। दिल्ली से आई मेडिकल टीम ने रविवार को विभिन्न अस्पतालों का दौरा किया और यहां स्वास्थ्य जांच की गुणवत्ता जांची। निरीक्षण के दौरान टीम के सदस्यों ने यहां अस्पताल प्रशासन को साफ-सफाई सहित कुछ अन्य निर्देश भी दिए।
केन्द्र और राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की तीन सदस्यीय कॉमन रिव्यू मिशन की टीम ने रविवार को जोधपुर शहर में कई अस्पतालों का निरीक्षण किया। दिल्ली मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ फैमिली वेलफेयर की डिप्टी कमिश्नर डॉ. सुषमा दुरेजा के नेतृत्व में आई टीम ने यहां पर जिला अस्पताल पावटा सैटेलाइट, नवचौकिया डिस्पेंसरी, मधुबन अस्पताल और कमला नगर टीबी अस्पताल का निरीक्षण किया। अलग-अलग टीमों ने इन अस्पतालों में निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य जांच की गुणवत्ता जांची। उन्होंने यहां स्वास्थ्य सुविधाओं का अवलोकन करने के साथ ही दवाइयां, उपकरण, आईसीयू, इमरजेंसी, नि:शुल्क दवाई वितरण केंद्र के साथ उपस्थिति रजिस्टर की भी जांच की। टीम के सदस्यों ने यहां आए मरीजों से भी बातचीत की और स्वास्थ्या सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों व उनके परिजनों को स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी भी दी।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें