सोमवार, 10 सितंबर 2018

सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन

जोधपुर। छात्र संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया जोधपुर यूनिट कार्यालय में बोर्ड परीक्षा मे उत्कृष्ट परिणाम देने वाले विद्यार्थियों के सम्मान समारोह के पोस्टर का विमोचन किया गया।
सम्मान समारोह के संयोजक रजाउल्लाह गौरी तथा सह संयोजक मूसअब अली ने बताया कि सम्मान समारोह के लिए आवेदन सात सितंबर से स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन करने के लिए शहरभर में कुल छह केन्द्र बनाए गए है। विद्यार्थी इन निर्धारित केन्द्रों मेें 20 सितम्बर से पूर्व तक आवेदन कर सकते है। कार्यक्रम में राजस्थान तथा केन्द्रीय बोर्ड से कक्षा 10वी तथा 12वी के सभी संकायों के छात्र छात्राओं का सम्मान किया जाएगा, साथ ही समाज के बुद्धिजीवी एवं समाजसेवी और बेहतर काम करने वाले व्यक्तियो को भी इस समारोह में सम्मानित किया जाएगा।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें