बुधवार, 19 सितंबर 2018

दमण पुलिस थाने में हाजिर होने के बजाए हुआ था रफूचक्कर, दमण पुलिस ने किया केतन को मुंबई में गिरफ्तार।

संध प्रदेश दमण-दीव कांग्रेस अध्यक्ष केतन पटेल को मुंबई में गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है की पिछले कई दिनों से दमण पुलिस केतन पटेल की तलाश कर रही थी। पिछले दिनों केतन पटेल से दो मामलो में पूछताछ के लिए दमण पुलिस द्वारा केतन पटेल के कई ठिकानो पर नोटिस भी चिपकाए गए थे। लेकिन पुलिस द्वारा नोटिस चिपकाने के बाद, केतन पटेल दमण पुलिस थाने में हाजिर होने के बजाए रफ़फ़ूचककर हो गए थे। तब से दमण पुलिस केतन पटेल को खोज रही थी, आज दमण पुलिस की यह खोज खत्म हुई और केतन पटेल को मुंबई में गिरफ्तार कर लिया गया।

सूत्रो के अनुसार बताया जाता है की दमण पुलिस को केतन पटेल के खिलाफ हफ्ता वसूली की शिकायते मिली है। वैसे दमण में हफ्ता वसूली कोई नई बात नहीं है इससे पहले भी केतन पटेल तथा केतन पटेल के भाई जिग्नेश पटेल उर्फ जिगगु का नाम हफ्ता वसूली में लिया जाता रहा है इतना ही नहीं केतन और जिगगु के कई चेले चमचे भी हफ्ता वसूली में केतन तथा केतन के भाई जिग्नेश उर्फ जिगगु के साथ शामिल है ऐसी चर्चाए भी होती रही है तथा कई चेले चमचो का नाम भी सामने आता रहा है।

Ketan Patel Daman

अब जब दमण पुलिस के पास मामला आया है तो दमण पुलिस को चाहिए कि वह मामले की तह तक जाए और केतन पटेल के साथ साथ जिग्नेश पटेल उर्फ जिगगु तथा उन तमाम चेले चमचो की भी बारीकी से जांच करे जो अब तक केतन और जिगगु के लिए इकाइयो तथा ठेकदारों से हफ्ता वसूली करते रहे।

वैसे हफ्ता वसूली जैसे मामलो में क्रांति भास्कर इससे पहले भी कई खबरे प्रमुक्ता से प्रकाशित कर चुकी है यदि दमण पुलिस को और सुराखो की आवश्यकता हो तो एक बार उन तमाम खबरों पर भी अवश्य नज़र डाले, ताकि दमण से हफ्ता वसूली करने वालो का पूरी तरह सफाया हो सके।

  • यह भी अवश्य पढे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें