सोमवार, 17 सितंबर 2018

कांग्रेस का हमारा गर्व हमारा अपना फ्लैग लॉन्च

जोधपुर। शहर जिला महिला कांग्रेस द्वारा कांग्रेस कमेटी कार्यालय में हमारा गर्व हमारा अपना फ्लैग का लॉन्च कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शहर जिला महिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष अंजुला रोपिया ने बताया कि राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव और प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज़ के निर्देशानुसार हमारा गर्व हमारा अपना फ्लैग को लॉन्च कार्यक्रम शहर जिलाध्यक्ष सईद अंसारी के सान्निध्य में आयोजित किया गया। अंसारी ने इस अवसर पर कहा कि आज महिला कांग्रेस के फ्लैग लांचिंग के क्रम से पूरी महिला कांग्रेस को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक नई पहचान दी है और जिससे महिला कांग्रेस एक नई ऊर्जा और ताकत के साथ आगे बढे और उनकी राजनीतिक भागीदारी का विस्तार हो सके।

पूर्व महापौर डॉ. ओमकुमारी गहलोत ने अपने संबोधन में इन्दिरा गांधी को याद करते हुए महिलाओं की शक्ति और दृढसंकल्पता के बारे में बात की। जोधपुर शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मनीषा पंवार ने कहा कि आज हम सभी राहुल गांधी और राष्ट्रीय नेतृत्व को धन्यवाद प्रेषित करतें हें कि जिस तरह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पंचायत और स्थानीय निकाय में महिलाओं के लिए आरक्षण की व्यवस्था कर उनके लिए राजनीति के द्वार खोले आज इसी तरह राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस नये झंडे के माध्यम से महिला कांग्रेस को एक नई पहचान दी है। कार्यक्रम में संदीप मेहता ने संबोधित करते हुए महिला सशक्तिकरण की बात कही। बैठक में जिलाध्यक्ष सईद अंसारी, डॉ. ओमकुमारी गहलोत, मनीषा पंवार, कीर्ति सिंह, संदीप मेहता, रेखा लोहिया, सुरेंद्र कंवर, विजयलक्ष्मी पटेल, फरजाना चौहान, अंजुला रोपिया, नीलम सिमरिया, सरला व्यास, पारो बानो, अलिजा खान, गीता गहलोत पंवार, आशा मेहता, दिव्या गहलोत, अमीना बानौ, सुमन माथुर, बबीता शर्मा, रूबिना खान, रूकमणी, शबनम बानो, लीला निकुंब, कुसुम दैय्या, संतोष जयपालसहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें