सोमवार, 17 सितंबर 2018

युवक की कैंची घोंपकर हत्या

जोधपुर। जिले के लोहावट कस्बे के रूपाणा जैताणा गांव के एक युवक की रविवार को दिनदहाड़े कैंची घोंप कर हत्या कर दी गई। मामला दो दिन पहले ही शुरू हुआ था जिसमें आरोपी ने देख लेने की धमकी दी थी। इस घटना से गांव में सनसनी फेल गई। सूचना पर पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। शव का फलोदी चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाया गया। हत्या के आरोपी को पुलिस ने दस्तयाब किया है जिससे पूछताछ चल रही है।

फलोदी वृताधिकारी हरफूल मीणा ने बताया कि रूपाणा जैताणा के झूमरराम (25) पुत्र आसूराम जाट की दो दिन पहले गांव के ही अशोक नाम के शख्स के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इस बात लेकर उसने दो दिन पहले धमकी भरे लहजे में बात की थी। इसके बाद रविवार को दोपहर में झूमरराम अपने घर से खेत की तरफ जा रहा था। तब उसका अशोक व अन्य से आमना सामना हुआ। इस पर झूमरराम पर कैंची से हमला कर दिया गया। कैंची के गहरे घाव उसके पेट व अन्य स्थान पर लगने से वह वहीं पर ढेर हो गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।

घटना की जानकारी पर लोहावट थानाधिकारी हरिसिंह, पुलिस उपाधीक्षक हरफूल मीणा आदि वहां पहुंचे। गंभीर रूप से घायल लगने पर झूमर राम को तत्काल फलोदी चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसे डॉक्टर ने मृत बता दिया। घटना से क्षेत्र में सनसनी फेल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी अशोक को दस्तयाब कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। शव का फलोदी चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को सौंपा गया। अनुसंधान जारी है। हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें