सोमवार, 10 सितंबर 2018

गणेश महोत्सव में भडक़ाऊ गानों पर रहेगी पाबंदी

जोधपुर। भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से आरंभ होने वाले गणेश महोत्सव की तैयारियों को लेकर शनिवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ पुलिस लाइन स्थित सरदार पटेल पुलिस सभागार में बैठक की। बैठक जिला कलेक्टर डॉ. रविकुमार सुरपुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
जिला कलेक्टर डॉ. रविकुमार सुरपुर ने बैठक में गणेश महोत्सव को सांप्रदायिक सद्भाव व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। उन्होंने गणेश महोत्सव के आयोजकों से कहा कि गणेश महोत्सव के दौरान पांडाल में किसी तरह के भडक़ाऊ गानों पर पाबंदी रहेगी। दूसरे लोगों की धार्मिक भावनाआें को आहत करने वाले गाने, भजन और नृत्य का आयोजन नहीं होगा। गणेश प्रतिमाआें का निर्माण भी नियमानुसार करके स्थापित की जाएगी। भगवान की मूर्तिया 1 मीटर से अधिक ऊंचाई की न हो। साथ ही प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्तियों का प्रयोग किसी भी सूरत में नही किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि बड़ी मूर्तियों के लिए टेज्क्टर व ट्रक आदि की व्यवस्था विभिन्न विसर्जन के लिए निदिष्ट स्थानों के समीप की जाएगी जहाँ मूर्तियों पर जल चढ़ाकर पूजा अर्चना कर पुन: ले जाया जा सकेगा। केवल छोटी व मिट्टी की बनी मूर्तियों का विसर्जन किया जा सकेगा। उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि बाहर के जिलो से बनकर आने वाली बड़ी व प्लास्टर ऑफ पेरिस व अन्य हानिकारक तत्वों से बनी मूर्तियों की जिले में आने से रोके जाने की व्यवस्था करे।
पुलिस उपायुक्त पूर्व अमनदीन सिंह कपूर ने निर्देश दिए कि समस्त एसएचओ पर्व की सुचारू व्यवस्था के लिए नियमित पेट्रोलिंग व पुख्ता व्यवस्था रखेंगे। किसी भी प्रकार की लापरवाही का खामियाजा संबंधित एसएचओ को भुगतना होगा। साथ ही निर्दिष्ट स्थानों के अतिरिक्त किसी भी स्थान पर मूर्ति विसर्जन करने वालो के विरूद्ध तुरंत एफ आई आर दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने साउंड सिस्टम कम्पनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि वे उचित सॉफ्टवेयर का प्रयोग कर निर्धारित ध्वनि मानदण्डों की पालना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही मेला अयोजको को निर्देश दिए कि धारदार हथियार बेसबॉल बेट्स आदि शोभायात्रा व मेला स्थलों पर वर्जित रहेंगे।
पुिलस उपायुक्त पश्चित मोनिका सेन ने कहा कि पुलिस व प्रशासन से पहले ये मेला अयोजकों व आमनागरिकों का कत्र्तव्य है कि हमारे भविष्य को संरक्षित रखने के लिए प्रदूषण रोकने के हर संभव प्रयास किए जाएँ। उन्होंने कहा कि राजस्थान उच्च न्यायालय व नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों की शत प्रतिशत पालना आवश्यक रूप से होनी चाहिए।
एडीएम द्वितीय महिपाल भारद्वाज ने गणेश चतुर्थी पर्व की महिमा को बनाए रखने के लिए शास्त्रों में लिखित चल व अचल मूर्ति प्रतिष्ठा के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शास्त्रों में भी धातु व मिट्टी की बनी मूर्तियों के प्रयोग की बात कही गई है। साथ ही शास्त्रों में तो नौ इंच की चल प्रतिमा को ही उचित माना गया है। इस प्रकार उन्होंनें पर्व को शास्त्रों के मुताबिक भी सौहार्द पूर्ण बनाए रखने की बात कही।
जिला कलेक्टर ने बैठक में बताया कि नवनिर्मित कमांड कंट्रोल सेंटर द्वारा पर्व के दौरान शहर के प्रत्येक मार्ग पर नजर रखी जाएगी। जिससे अवांछनीय गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही की जा सके। जिला कलेक्टर ने नगर निगम व जेडीए के अधिकारियों को शहर के मुख्य मार्गों व चैराहों पर होर्डिग्स के माध्यम से पर्व से संबंधित दिशा निर्देश अंकित कर आमजन को जागरूक करने को कहा। बैठक में जानकारी दी गई कि पद्मसागर में मूर्ति विसर्जन नहीं किया जाएगा। बैठक मेें जोधपुर डिस्कॉम के अधिकारियों को विद्युत व्यवस्था बनाए रखने के साथ शोभायात्रा के मार्ग में आने वाले केबल व तारों आदि को दुरस्त करवाने की बात कही गई। नगर निगम द्वारा शोभायात्रा मार्ग की सडक़ों की मरम्मत करवाने आवश्यकता अनुसार बैरीकेटिंग व सफाई व्यवस्था बनाए रखने को कहा। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को शोभायात्रा के दौरान व मुख्य विसर्जन स्थलों पर मेडिकल टीम, 108 एम्बुलेंस की व्यवस्था बनाए रखने को कहा।
बैठक में पुलिस उपायुक्त यातायात अनंत कुमार, एडीएम सिटी प्रथम जवाहर चौधरी, एडीएम सिटी द्वितीय विजयसिंह नाहटा सहित समस्त संबंधित अधिकारियों, मेला आयोजकों, सहआयोजकों आदि ने भाग लिया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें