जोधपुर। लूणी थाना क्षेत्र में एक खेत में बने क मरे में युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या की वजह आरंभिक तौर पर फैक्ट्री विवाद बताया गया है। उसे किरायेदार द्वारा हड़प करने की आशंका जताई गई है। मृतक के पास पांच पेजों का सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उसने आत्महत्या का कारण भी लिखा है। सूचना पर पुलिस के आालधिकारियों ने मौका मुआयना किया और पड़ताल की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सांगरिया स्थित सोऊ की ढाणियों में रहने वाले गेनाराम पुत्र थानाराम जाट ने अपने सालावास स्थित एक खेत पर बने कमरे में फंदा लगा लिया। उसने रस्सी से फंदा लगाकर जान दी। मौकास्थल से सुसाइड नोट भी मिला है। उसकी एक फैक्ट्री सांगरिया में है जो उसने प्रदीप नामक व्यक्ति को किराये पर दे रखी थी। उसको लेकर विवाद चल रहा था। आशंका जताई गई है कि इस फैक्ट्री को किराएदार ने साजिश पूर्वक अपने नाम करवा लिया। इन दिनों यहां पर टैक्सटाइल फैक्ट्री चल रही है। मृतक कल शाम पांच बजे से अपने घर से लापता था। शनिवार सुबह सूचना मिली कि वह सालावास स्थित हीरखेड़ा में अपने खेत पर बने कमरे में फंदे पर लटका हुआ है। इसके बाद लूणी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई की।
यह लिखा सुसाइड नोट में
मृतक ने अपने सुसाइड नोट में आत्महत्या का जिम्मेदार प्रदीप नामक व्यक्ति को बताया है। उसे उसने फैक्ट्री किराये पर दी थी जिसे उसने जाली दस्तावेजों से हड़प लिया। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि वह प्रदीप की वजह से मर रहा है। उसने अपनी पारिवारिक स्थिति भी बयां की है जिसमें उसने बताया कि उसके तीन पुत्रियां, पत्नी, मां, भाई है। एक पुत्री अपाहिज है। उसने पुलिस से पुत्रियों की देखभाल करने की भी प्रार्थना की है।
Breaking News of Valsad, Vapi, Daman & Silvassa on Kranti Bhaskar Newspaper and Website.
सोमवार, 10 सितंबर 2018
फैक्ट्री हड़पने से आहत युवक ने फंदा लगाकर दी जान
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें