सोमवार, 10 सितंबर 2018

ठंडी हवाओं और बारिश के बाद मौसम हुआ सुहावना

जोधपुर। मारवाड़ में शनिवार शाम को हुई बारिश और ठंडी हवाओं के बाद मौसम सुहावना हो गया है। इससे पहले सुबह भी कुछ इलाकों में बारिश हुई लेकिन अधिकांश इलाके सूखे ही रहे। मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिन तक मारवाड़ और इसके आसपास के इलाकों में बादल-बरसात का मौसम बना रहेगा।
सूर्यनगरी सहित संभाग के कई हिस्सों में शनिवार को दिनभर बरसाती बादलों का मौसम बना रहा। शनिवार सुबह जोधपुर के कई ग्रामीण व बाहरी इलाकों में बूंदाबांदी हुई जिससे मौसम में गुलाबी ठंडक हो गई। शहर में बादलों के घटाटोप के कारण दिन और रात के तापमान में केवल 2 डिग्री का अंतर रह गया है। मौसम विभाग के अनुसार उड़ीसा के पास चक्रवात बनने से मौसम में यह बदलाव आया लेकिन थार में मौसमी परिस्थितियां प्रतिकूल होने से बना हुआ सिस्टम जोधपुर-पाली के ऊपर से निकल गया और पूर्वी राजस्थान में जाकर बरसा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बादल-बरसात का मौसम बना रहेगा। बूंदाबांदी के साथ हल्की बारिश हो सकती है। बादलों और ठंडी हवाओं के कारण कल दिन भर और आज भी सवेरे से गुलाबी ठडक़ शहर के वातावरण में घुली रही। सवेरे करीब पौने छह बजे हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। फिर शाम को बारिश हुई जो काफी देर तक रिमझिम के रूप में चलती रही। मौसम विभाग ने आगामी दो तीन दिन तक बादल छाए रहने और बूंदाबांदी और रिमझिम होने की संभावना जताई है। ठंडी हवा चलने से तापमान में कमी हो गई और मौसम सुहाना हो गया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें