बुधवार, 12 सितंबर 2018

राष्ट्रीय मानवधिकार संगठन की प्रांतीय कार्यकारिणी गठित

जोधपुर। राष्ट्रीय मानवधिकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पटेल द्वारा राष्ट्रीय महासचिव डा. अनारसिंह चौधरी की अनुशंसा के आधार पर प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया।
महेन्द्रमल भंडारी प्रदेशाध्यक्ष, पुरूषोत्तमल सिंघवी प्रदेश सचिव, महिपत माल भण्डारी प्रदेश कोषाध्यक्ष, प्रदीप कुमार शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, पंकज सुराणा प्रदेश संयुक्त सचिव, अभिषेक गुप्ता प्रदेश कार्यालय सचिव, शशि वैष्णव को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। जोधपुर मण्डल अध्यक्ष डॉ. कुलदीप गोस्वामी, जोधपुर मण्डल उपाध्यक्ष संजय फडक़े की नियुक्ति की गई। नव नियुक्त प्रबन्धकारिणी के सभी पदाधिकारियों को अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अनारसिंह द्वारा शपथ दिलाई गई।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें