सोमवार, 10 सितंबर 2018

कैप्टन चन्द्र चौधरी के शहादत दिवस पर आज कई कार्यक्रम

जोधपुर। अमर शहीद सेवा समिति जोधपुर द्वारा शहीद कैप्टन चन्द्र चौधरी के शहादत दिवस पर रविवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
समिति के प्रवक्ता ने बताया कि शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के 16वें शहादत दिवस पर तीन किलोमीटर लंबी रन फॉर शहादत दौड़ का आयोजन 9 सितंबर को सुबह सात किया जाएगा। इस दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को अमर शहीद सेवा समिति की तरफ से मोमेन्टो, प्रशस्ति-पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। तत्पश्चात सुबह नौ बजे शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा होगी जिसमें समिति के सदस्यों द्वारा शहीद को माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसी दिन शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी पार्क में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही बालिकाओं व पुरुषों की ओपन कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच होगा।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें