जोधपुर। जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव को अब महज दो दिन बचे है। रविवार को अवकाश होने के कारण सारे कॉलेज बंद रहेंगे। इसलिए शनिवार को सभी प्रत्याशियों ने कॉलेजों और सकंायों में चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दी। सभी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ एक संकाय से दूसरे संकाय और कॉलेजों में घूमते रहे। उन्होंने मतदाता छात्र-छात्राआें के बीच जाकर मत व समर्थन मांगा। इस दौरान इन संकायों में जोरदार हूटिंग व नारेबाजी का दौर भी चलता रहा। शुक्रवार को केएन कॉलेज के सामने हुई गुटबाजी व पथराव को देखते हुए शनिवार को सभी कॉलेजों विशेषकर केएन कॉलेज में पुलिस का भारी जाब्ता तैनात रहा। यहां प्रत्याशी और उसके कुछ समर्थकों को ही आई कार्ड देखकर भीतर प्रवेश दिया गया। कुछ स्थानों पर पुलिस ने प्रचार के नाम पर हुडदंग मचा रहे छात्रों की गाडिय़ों के चालान भी बनाए।
जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में आगामी 10 सितम्बर को छात्रसंघ चुनाव होंगे। इसके अगले दिन 11 सितंबर को पूरे प्रदेश में एक साथ मतगणना की जाएगी। जेएनवीयू में एपेक्स के चार पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त महासचिव पद के अलावा संबंधित संकाय में प्रत्येक कक्षा के लिए कक्षा प्रतिनिधि के वोट डाले जाएंगे। ऐसे में प्रत्येक छात्र को पांच वोट डालने है। कमला नेहरु कॉलेज और सांयकालीन अध्ययन संस्थान में चार पद अलग से होंगे। इन दोनों में अध्यननरत छात्र-छात्राओं को विवि के एपेक्स के चार पदों के अलावा अध्ययनरत कॉलेज के चार पद और एक वोट कक्षा प्रतिनिधि का देना होगा। इस तरह केएन कॉलेज और सांयकालीन संस्थान के विद्यार्थी 9 वोट डालेंगे। रविवार को विवि में सार्वजनिक अवकाश है। एेसे में सभी प्रत्याशियों ने आज संकायों में चुनाव प्रचार पर जोर रखा। न्यू कैंपस, आेल्ड कैंपस, केएन कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज में चुनाव से पहले आज पूरी तरह चुनावी माहौल नजर आया। यहां सभी संगठनों के प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार किया।
पुलिस ने दिखाई सख्ती
कमला नेहरू महिला महाविद्यालय के सामने के शुक्रवार को दो छात्र गुटों के बीच स्टंट के दौरान झगड़ा और पथराव हो गया था। इसको देखते हुए आज सभी संकायों में पुलिस का भारी जाब्ता तैनात किया गया। कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में प्रत्याशियों के अलावा अन्य समर्थकों को प्रवेश नहीं देने पर कई बार पुलिस अधिकारियों से बहस हुई। वहीं कई स्थानों पर पुलिस ने उत्पाती छात्रों की गाडिय़ों की चैकिंग की और उनके चालान भी काटे।
यह है चुनावी मैदान में
जेएनवीयू छात्रसंघ चुनाव में एपेक्स अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के मूलसिंह सेतरावा, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) के सुनील चौधरी, स्टूडेंट्स फैडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के दमाराम और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फैडरेशन (एआईएसएफ) के अरविंद सिंह राजपुरोहित मैदान में हैं। बता दे कि बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए दाखिल 15 प्रत्याशियों में से सभी 11 निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस ले लिया थी। अब केवल चार प्रत्याशियों में ही मुकाबला होगा। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए आशीष शर्मा, दिनेश पंचारिया, चेतन कुमार, कीर्ति लड्ढा, नावेद बक्स, प्रवीण, पूरणपाल सिंह, महासचिव के लिए बबलू सोलंकी सैनी, कविता चौहान, मुकेश राजपुरोहित व सोमेश सोलंकी, संयुक्त महासचिव के लिए ममता कण्डारा, मनीष विश्नोई व विकास और शोध प्रतिनिधि के रूप में राजेन्द्र सिंह व श्रवण कुमार के बीच टक्कर है।
सायंकालीन अध्ययन संस्थान में एपेक्स पद
1 संस्थान अध्यक्ष- अजय सिंह, देरावर सिंह, विजयप्रताप सिंह।
2 संस्थान उपाध्यक्ष- राघवेन्द्र सिंह निर्विरोध चुन लिए गए।
3 संस्थान महासचिव- कुलभान सिंह व महेश
4 संस्थान संयुक्त महासचिव- अनिल बिश्नोई, अशोक पटेल, जसवन्त सिंह, जितेन्द्र सिंह, मानाराम, मनप्रीत सिंह, पलकित सोलंकी और परिधान सिंह चौहान।
कमला नेहरू महिला महाविद्यालय
1 कॉलेज अध्यक्ष- निकिता कड़वासरा, पूजा चौधरी व रेणुका भाटी
2 कॉलेज उपाध्यक्ष- गुड्डी कंवर, प्रीति रोलन व सूरज कंवर
3 कॉलेज महासचिव- अंजलि राठौड़, पूजा भाटी, संगीता चौधरी, सरिता मेघवाल, सुमन, वर्षा राजपुरोहित
4 कॉलेज संयुक्त महासचिव- भाग्यश्री सोलंकी, हिमांशी शर्मा, जयश्री, लक्ष्मी, मानसी सुथार व तृप्ति राठौड
11 को खुले रहेंगे कार्यालय
राज्यपाल सचिवालय, राजभवन जयपुर से प्राप्त पत्र की अनुपालना में 11 सितंबर को बाबा रामदेव मेले के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है। विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव-2018 की मतगणना को ध्यान में रखते हुए इस दिन समस्त कार्यालय खुले रहेंगे। वहीं 12 सितंबर को क्षतिपूर्ति अवकाश रहेगा।
Breaking News of Valsad, Vapi, Daman & Silvassa on Kranti Bhaskar Newspaper and Website.
सोमवार, 10 सितंबर 2018
पुलिस की सख्ती के बीच चुनाव प्रचार में झोंकी ताकत
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें