शुक्रवार, 24 अगस्त 2018

संयुक्त अरब अमीरात में मनाया पुष्करणा दिवस

पूरे बारह घंटे तक 75 लोग रहे उपस्थित, मारवाड़ी व जोधपुरी भाषा में हुआ पूरा कार्यक्रम
जोधपुर। संयुक्त अरब अमीरात में गुरुवार को पुष्करणा दिवस धूमधाम से मनाया गया। यहां दोपहर तीन बजे से रात तीन बजे तक पूरे बारह घंटों तक 75 लोगों के साथ पुष्करणा दिवस मनाया गया जो दुबई, शारजाह, अजमान, उम अल क्वेन, आबूधाबी से आए थे।
कार्यक्रम में सबसे पहले शाम 6 बजे तक स्विमिंग का कार्यक्रम हुआ और बाद में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन पुष्करणा बन्धुओं को पुष्करणा वरिष्ठ सम्मान से सम्मानित किया गया और उन्हें पुष्करणा शोध प्रकाशन की पुस्तक सहज अभिव्यक्ति भाग 2 उपहार में दी गई। सबसे पुराने पुष्करणा बन्धु सुमंत बोहरा ने कहा कि ये कार्यक्रम यूं ही सतत होते रहने चाहिए। उन्हें विनोद पुरोहित ने उपहार दिया। डॉ. शिवकृष्ण पुरोहित ने कहा कि अपनायत होने के कारण हर कोई जो पुष्करणा यहां आया है उसकी जितनी सम्भव मदद की है। उन्हें उपहार अच्युतम व्यास ने दिया। कैलाश पुरोहित ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आने वाले सभी लोगों का स्वागत किया और कहा कि आगे के कार्यक्रम में भी वे इसी तरह से मदद करते रहेंगे। उन्हें उपहार महेश व्यास ने दिया। उसके बाद इस कार्यक्रम के एंकर केबी.व्यास ने पुष्करणा दिवस की जानकारी दी। पूरा कार्यक्रम जोधपुरी व मारवाड़ी भाषा में आयोजित किया। सरस्वती वन्दना मधु ने पेश की। आशा, आकांक्षा, ट्विंकल, पल्लवी, कृष्णा, सुनीता व्यास आदि ने डांस और कविताओं की प्रस्तुति की। कुमारी कुंजल व्यास के डांस पर सभी मंत्रमुग्ध हो गए। पल्लवी जोशी ने ठाड़े रहियो पर डांस किया। विजय व्यास ने सभी पुष्करणा बन्धुओं से समन्वय का साथ इसी तरह निभाने की सलाह दी और अंत में सबसे वरिष्ठ 76 वर्ष की शान्ति व्यास ने आशीर्वाद दिया और राजस्थानी गायन म्हारी आंखडल्यां रो तारों म्हाने प्यारो लागे रे गाया।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें