मंगलवार, 28 अगस्त 2018

भगवत युवा वाहन रैली निकाली, भक्ति रस महोत्सव के तहत भागवत कथा कल से 

जोधपुर। गांधी मैदान में आयोजित भक्ति रस महोत्सव के तहत बड़ा रामद्वारा चांदपोल के महंत रामस्नेही संत रामप्रसाद महाराज के आह्वान पर मंगलवार को शहर की मुख्य सडक़ों पर भगवत युवा रैली निकाली गई। इस वाहन रैली का अनेक स्थनों पर कई संस्था-संगठनों द्वारा स्वागत किया गया।

रामस्नेही संत रामप्रसाद महाराज ने बताया कि गांधी मैदान गोकुल धाम में चल रहे भक्ति रस महोत्सव के तहत आगामी तीस अगस्त से भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा जो छह सितंबर तक चलेगी। इस भागवत कथा के उपलक्ष में बड़ा रामद्वारा से मंगलवार को सुबह भगवत युवा वाहन रैली निकाली गई। रैली को महंत रामप्रसाद महाराज व वृन्दावन के विद्धाव संतों के सान्निध्य में रवाना किया गया। रैली में कई संत शामिल थे। रैली में सभी कार्यकर्ता शुभ्रवेश यानी सफेद कुर्ता पायजामा और सफेद शर्ट में सम्मिलित हुए। रैली में सभी युवाओं को केसरिया साफा उपलब्ध करवाया गया।

रैली सूरसागर बड़ा रामद्वारा से रवाना होकर किला घाटी नागौरी गेट, महामंदिर चौराहा, पावटा, नई सडक़ चौराहा, जालोरी गेट, 5वीं और 12वीं रोड, जलजोग चौराहा, सरदारपुरा सी रोड़ होते गोकुल धाम गांधी मैदान पहुंचकर विसर्जित हुई। रैली का मार्ग में कई स्थानों पर स्वागत किया गया।

 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें