शुक्रवार, 24 अगस्त 2018

महामंदिर श्रीमाली महिला मंडल ने मनाया सावनोत्सव

जोधपुर। महामन्दिर श्रीमाली समाज महिला मंडल द्वारा सावन उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं के लिए संगीत व म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता के साथ धार्मिक, सांस्कृतिक व लोकगीतों की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम को महामंदिर श्रीमाली ब्राह्मण समाज महिला मंडल की अध्यक्ष संगीता दवे, उपाध्यक्ष अंजना जोशी, कार्यक्रम की निदेशक डॉक्टर मंजू जोशी, सचिव दीपिका, प्रचार मंत्री सिम्पी दवे व महिला मंडल कार्यकारिणी ने संचालित किया। कार्यक्रम में धींगा गणगौर में स्वांग रचने वाली महिलाओं, महिला संगीत में श्रेष्ठ गायन वाली महिलाओं, श्रेष्ठ बालकों व राष्ट्रीय श्रीमाली ब्राह्मण महिला अध्यक्ष राजकुमारी का स्वागत किया गया। महिला मंडल को अंत में श्रीमाली ब्राह्मण महामन्दिर अध्यक्ष दुष्यंत कुमार जोशी, श्रीमाली समाज के वरिष्ठजन कैलाश श्रीमाली ने धन्यवाद दिया। परोपकार संस्था द्वारा महिला सशक्तिकरण के आगामी आयोजन की जानकारी दी।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें