बुधवार, 22 अगस्त 2018

वाजपेयी को श्रद्धांजलि स्वरूप लगाया पौधा

जोधपुर। पूर्व प्रधानमन्त्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार सुबह बरकतउल्लाह खां स्टेडियम परिसर में सभा आयोजित की गई। पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी स्मृति में पौधरोपण किया गया।

इस अवसर पर लोकतंत्र सैनानी ओमप्रकाश राठी, खेल अधिकारी सोहनलाल चौधरी, पूर्व उप निदेशक जन सम्पर्क आनन्दराज व्यास, शहर जिला भाजपा महिला की उपाध्यक्ष कान्ता राठी, मसूरिया मंडल अध्यक्ष उषा सोतवाल, खेल प्रशिक्षक विक्रम सिंह आर्य व भवानी सिंह खंगारोत, ललित भंसाली, विजय शर्मा, प्रभात अरोड़ा, विक्रमसिंह सांखला सहित कई खेल प्रशिक्षणार्थियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ ही अटल बिहारी बाजपेयी अमर रहे जैसे नारे लगाए गए। विक्रमसिंह आर्य द्वारा किए गए वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बड़ का पौधा लगाया गया। सामूहिक रूप से गायत्री मंत्र व शान्ति पाठ किया गया औऱ दो मिनट का मौन रखा।

 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें