गुरुवार, 23 अगस्त 2018

बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए सडक़ पर उतरे स्कूली बच्चे, सहायता राशि जुटाई, कलेक्टर के मार्फत भेजेंगे केरल

जोधपुर। केरल में आई भयंकर बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए गुरुवार को भी सहायता अभियान जारी रहा। इस दौरान स्कूली बच्चें भी सहायता राशि जुटाने में सहयोग कर रहे है।

रामेश्वर नगर स्थित अरेबिक पाठशाला के बच्चों ने गुरुवार को केरल में बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए चंदा एकत्रित किया। अरेबिक पाठशाला के बच्चों ने संकल्प लिया कि लंच के समय लंच नही करके केरल में आई प्राकृतिक आपदा बाढ़ पीडि़तों के लिए चंदा एकत्रित करेंगे। उसी संकल्प को पूरा करने के लिए बच्चों ने हाथ में गुल्लक ओर तख्तियां लेकर रामेश्वर नगर व आसपास के क्षेत्रों में घूम-घूमकर व्यापारियों से चंदा एकत्रित किया। बच्चों का कहना था कि जो चन्दे से पैसे एकत्रित होगा उसे कलेक्टर के मार्फत केरल बाढ़ पीडि़तों के लिए भेजा जाएगा। अरेबिक पाठशाला के शिक्षक ने बताया कि संस्थान के डायरेक्टर मनीष आसोपा की प्रेरणा से इस अभियान की शुरुआत की गई है।

वहीं ग्रेट इंडिया हेल्प इंडिया एवं महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केरल के बाढ़ पीडि़तों के सहायतार्थ गणेश मन्दिर और किसान भवन के बाहर सहायता जुटाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने आर्थिक सहयोग दिया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष मनीषा पंवार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कुन्ती देवड़ा ने बताया कि अभियान में बड़ी संख्या शहरवासियों ने आर्थिक मदद की। ये सहायता अभियान क्रम कुछ दिन और चलेगा। डॉ. अजय त्रिवेदी के नेतृत्व में संचालित कार्यक्रम में विशाल शर्मा, ललित सुराणा, कुन्ती देवड़ा, मनीषा पंवार, शारदा चौधरी, शुभ लक्ष्मी पुरोहित, दिव्या गहलोत सांखला, गीता पंवार, चेतन मरवण, पंकज सुराणा, सुनील भोजासर, मोहम्मद जीशान ने सेवाएं दी। इस अवसर पर कांग्रेस नेता गणपत सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित हुए ।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें