दमण, सं. संघ प्रदेश दमण के सरकारी कॉलेज के विद्यार्थियों को तम्बाकू के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गयी. जानकारी के अनुसार दमण स्थित सरकारी कॉलेज में सेमिनार के आयोजन द्वारा छात्रों को तम्बाकू के दुष्परिणामों की जानकारी दी गयी. कॉलेज के प्राचार्य राकेश कुमार ने छात्रों को तंबाकू के सेवन से होने वाली दिक्कतों के बारे में बताया. जबकि आईटीआई के प्राचार्य जे.पी.सोलंकी ने उनको हुई कैंसर की बिमारी, परेशानियां एवं ईलाज की जानकारी छात्रों के साथ साझा करते हुए उन्हें तम्बाकू से होने वाली कैंसर जैसी बिमारियों से बचने की हिदायत दी. इस मौके पर छात्रों की अंगे्रजी की जानकारी और याददाश्त कम होने पर उन्हें विशेषज्ञों द्वारा विशेष जानकारी दी गयी. साथ ही छात्रों को विभिन्न कैरियर क्षेत्रों की जानकारी भी दी गयी. इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य राकेश कुमार, उपप्राचार्य डी.सी.अग्रवाल, आईटीआई कॉलेज के प्राचार्य जे.पी.सोलंकी सहित प्रोफेसर एवं विद्यार्थी मौजूद थे.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें