शनिवार, 6 अगस्त 2016

बस की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत 

वापी, सं. वापी-दमण रोड पर स्थित चला के प्रमुख रेसीडेंसी के सामने से दमण की एक कंपनी की बस अपने कर्मचारियों को कंपनी में लेकर जा रही थी. तभी एक युवक अचानक से रोड पर बस के आगे आ गया, जिससे बस की टक्कर से उसकी मौत हो गई. बताया जाता है कि चला मुख्य मार्ग पर सेल्लो कंपनी की बस ने एक अज्ञात युवक को अपनी चपेट में ले लिया. जिसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. शुक्रवार सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच यह घटना हुई. हालांकि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है. बस की टक्कर इतनी तेज थी कि चपेट में आया युवक कई मीटर तक रोड पर घसीट गया था. बस युवक के शरीर से होकर गुजर गई थी. चालक प्रमोद कुमार यादव बस को तेज रफ्तार से चला रहा था. बस संख्या डीडी-03-एफ-9540 रोज कंपनी के कामगारों को ले जाती. लोगों का कहना है कि बस इतनी रफ्तार में थी कि बस चालक का स्टेरिंग पर से नियंत्रण खो दिया और उस युवक को चपेट में ले लिया. जिससे युवक की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम जांच कार्रवाई शुरू की है.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें