शनिवार, 6 अगस्त 2016

पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में हुआ वृक्षारोपण

सिलवासा, सं. संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली के सायली स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल परिसर में शुक्रवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें दोनों संघ प्रदेशों की ए.आई.जी.पी. मेघना यादव के नेतृत्व में स्कूल परिसर के चारों तरफ विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया. संघ प्रदेश को हरा-भरा बनाने एवं लोगों को वृक्षारोपण के प्रति प्रेरित करने के दृष्टिकोण से दानह पुलिस विभाग द्वारा यह कार्यक्रम किया गया. इस अवसर पर एआईजीपी मेघना यादव, दानह पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सेजू कुरुविला, डेंजर्स एडवेंचर्स स्पोर्ट्स लांगेस्ट विश्व पदयात्री अवध बिहारी लाल, जितेन्द्र प्रताप एवं महेन्द्र प्रताप के साथ ही सिलवासा थाना प्रभारी पीआई सबास्टियन देवासिया, पीआई मनोज पटेल, पीआई आर.के.गावित, पीआई रोहित, पीएसआई जिग्नेश पटेल, डायस, छाया टंडेल के साथ ही अन्य पुलिसकर्मी एवं वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे. इस दौरान सभी ने स्कूल परिसर में विविध प्रकार के पौधों का रोपण करते हुए लोगों को भी वृक्षारोपण के प्रति जागरूक किया. सुबह दस बजे से आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस ट्रेनिंग स्कूल परिसर में नीम, अशोक, नारियल सहित अन्य प्रकार के करीब १००० पौधों का रोपण किया जाएगा. इस संबंध में एआईजीपी मेघना यादव ने कहा कि वृक्षारोपण से जहां स्कूल परिसर हरा-भरा होगा वहीं उन्होंने सभी को वृक्षारोपण करने की भी बात कही ताकि पर्यावरण शुद्घ एवं स्वच्छ बना रहे. उन्होंने कहा कि इन पौधों का रोपण करने के बाद इनकी उचित देखभाल भी किया जाएगा. इस दौरान उन्होंने विश्व भ्रमण पर निकले तीनों पदयात्रियों को भी शुभकामनाएं दी साथ ही पुलिस विभाग, वन विभाग को भी इस वृक्षारोपण में मदद करने हेतु धन्यवाद दिया.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें